विचार, विचारों और साहित्य का संगम
हिंदी बालसाहित्य की प्रमुख डिजिटल पत्रिका

डॉ. भैरूलाल गर्ग

बालसाहित्यकार • संपादक • शिक्षाविद्

बायोडाटा (PDF)

जीवन परिचय

1. नाम डॉ. भैरूलाल गर्ग
2. जन्म जनवरी 1, 1949 ई.
3. जन्म स्थान ग्राम-सोडार, तहसील हुरड़ा, जिला-भीलवाड़ा (राज.)-311001
4. शिक्षा एम.ए.(हिंदी), पी-एच.डी., बी.ए. (ऑनर्स, हिंदी), विशारद, साहित्यरत्न
5. कार्यक्षेत्र सन् 1977 से कॉलेज शिक्षा, राजस्थान में एसोसिएट प्रोफेसर हिंदी के पद पर कार्यरत रहकर दिसंबर 2008 में मा.ला. वर्मा राजकीय महाविद्यालय, भीलवाड़ा (राज.) से सेवानिवृत्त
6. शैक्षणिक अनुभव स्नातक कक्षाएँ- 32 वर्ष, स्रातकोत्तर कक्षाएँ-27 वर्ष ।
7. संप्रति संपादक 'बालवाटिका' एवं स्वतंत्र लेखन (बालसाहित्य उन्नयन को समर्पित)

8. प्रकाशित पुस्तकें

  1. स्वातंत्र्योत्तर हिंदी कहानी में सामाजिक परिवर्तन (शोध)
  2. आज की हिंदी कहानी (आलोचना)
  3. राजस्थान का हिंदी साहित्य (आलोचना-सहलेखन)
  4. अनोखा पुरस्कार (बालकथा संग्रह)
  5. उपकार का फल (बालकथा संग्रह)
  6. सच्चा उपहार (बालकथा संग्रह)
  7. रक्षा का उपाय (बालकथा संग्रह)
  8. तलवारों पर ताला (बालकथा संग्रह)
  9. अनोखा बलिदान (बालकथा संग्रह)
  10. नन्हा जासूस (बालकथा संग्रह)
  11. सही रास्ता (बालकथा संग्रह)
  12. पश्चाताप के आँसू (बालकथा संग्रह)
  13. झूठ का ताबीज (बालकथा-संग्रह)
  14. कितना अच्छा है गाँव (बालकथा-संग्रह)
  15. अच्छी नीयत (बालकथा-संग्रह)
  16. गीत सुहाने बचपन के (बालकाव्य-संग्रह)
  17. जहाँ चाह वहाँ राह (बालकाव्य-संग्रह)
  18. उत्सविका (साझा बालकविता संग्रह)
  19. बालगीत मंथन (साझा बाल कविता संग्रह)
  20. मेरी माटी मेरा देश (संस्मरण संग्रह बाल एवं किशारों के लिए)
  21. यादों की धूप - छाँह (संस्मरण संग्रह)
  22. मेरी प्रतिनिधि बालकहानियाँ
  23. मेरी प्रिय बालकहानियाँ
  24. चलो चलें नानी के गाँव (बालकाव्य- संग्रह)
  25. भै लाल गर्ग की श्रेष्ठ बाल कविताएँ (बाल-काव्य संग्रह)

9. बालसाहित्य उन्नयन में योगदान

  1. बालसाहित्य उन्नयन हेतु विशिष्ट बालसाहित्य पत्रिका 'बालवाटिका' का मार्च 1996 से प्रकाशन-संपादन ।
  2. 'बालवाटिका' के माध्यम से प्रतिवर्ष राष्ट्रीय बालसाहित्य संगोष्ठी का नियमित आयोजन । अब तक आयोजित 26 राष्ट्रीय संगोष्ठियों में देश के अनेक लब्धप्रतिष्ठ बालसाहित्य रचनाकार एवं संपादक सहभागिता के साथ-साथ सम्मानित भी हो चुके हैं, जिनमें अतिविशिष्ट नाम इस प्रकार हैं- डॉ. बालशौरि रेड्डी, श्री जयप्रकाश भारती, डॉ. राष्ट्रबंधु, श्री विनोद चंद्र पांडेय, डॉ. श्यामसिंह शशि, श्री भगवती प्रसाद गौतम, डॉ. श्रीप्रसाद, डॉ. हुँदराज बलवाणी, डॉ. शकुंतला कालरा, श्री चक्रधर 'नलिन',श्री देवेंद्र कुमार, श्री देवेंद्र मेवाड़ी, श्री समीर गांगुली,डॉ. दिविक रमेश, डॉ.सूर्यनाथ सिंह, श्रीमती विमला रस्तोगी, श्री गोपाल माहेश्वरी, डॉ.प्रत्यूष गुलेरी, डॉ. विनोद बब्बर, श्री कृष्ण शलभ, श्री कृष्णकुमार अष्ठाना, डॉ. रोहिताश्व अस्थाना, डॉ. रामनिवास मानव, श्री रमेश तैलंग, डॉ. हरिसिंह पाल, श्री संजय जायसवाल, श्री उदय किरोला, श्री अखिलेश श्रीवास्तव चमन, श्री राजा चौरसिया, श्रीमती सुकीर्ति भटनागर, श्री जाकिर अली रजनीश, श्री भगवती प्रसाद द्विवेदी,डॉ. दर्शन सिंह आशट, डॉ. नागेश पांडेय 'संजय', डॉ.मो. साजिद खान, डॉ. मो. अरशद खान, श्रीमती नेहलता पाठक, श्री राजीव सक्सेना आदि ।
  3. 'बालवाटिका' के लगभग 23 रचनाकार केंद्रित विशेषांक प्रकाशित हो चुके हैं जो बालसाहित्य जगत में अत्यधिक चर्चित और प्रशंसित हुए हैं, मैथिलीशरण गुप्त, डॉ. हरिकृष्ण देवसरे, जयप्रकाश भारती, शकुंतला सिरोठिया, डॉ. श्री प्रसाद, आनंदप्रकाश जैन, ठाकुर श्रीनाथ सिंह,रामानुज त्रिपाठी, कृष्ण शलभ, सीताराम गुप्त, विनोदचंद्र पांडेय 'विनोद', डॉ. शेरजंग गर्ग, प्रेमस्वरूप श्रीवास्तव,डॉ. सरोजिनी कुलश्रेष्ठ, बालस्वरूप राही, देवेंद्र कुमार, शकुंतला कालरा,जगदीशचंद शर्मा, गोविंद शर्मा, कन्हैयालाल मत्त, दिविक रमेश, विनायक आदि।
  4. डॉ.गर्ग के निर्देशन में तीन शोधार्थियों को बालसाहित्य में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (अजमेर) से पी-एच.डी. की उपाधि प्राप्त हो चुकी है।
  5. डॉ. सत्यनारायण 'सत्य' ने डॉ. रामनिवास मानव के निर्देशन में बालसाहित्य के विकास में 'बालवाटिका' पत्रिका की भूमिका पर शोध संपन्न कर पी.एच.डी. की उपाधि प्राप्त की है।
  6. डॉ. गर्ग के संपादकत्व में प्रकाशित पत्रिका, 'बालवाटिका' आज श्रेष्ठ सर्जनात्मक बालसाहित्य के साथ-साथ बालसाहित्य विमर्श समीक्षा, आलोचना को भी प्रमुखता से प्रकाशित कर रही है।

10. पुरस्कार सम्मान

  1. राजस्थान साहित्य अकादमी द्वारा वर्ष 1991 में शंभूदयाल सक्सेना बालसाहित्य पुरस्कार से सम्मानित ।
  2. नागरी बालसाहित्य संस्थान, बलिया (उ.प्र.) द्वारा 'उपकार का फल' बालकथा संग्रह पर बालसाहित्य पुरस्कार व सम्मान (1994) ।
  3. शकुन्तला सिरोठिया बालसाहित्य पुरस्कार व सम्मान, इलाहाबाद (1995) ।
  4. भारतीय बाल कल्याण संस्थान, कानपुर (उ.प्र.) द्वारा सम्मानित (1995) ।
  5. बाल चेतना, जयपुरद्वारा बालसाहित्य लेखन में योगदान हेतु सम्मानित (2005) ।
  6. राष्ट्रधर्म, लखनऊ द्वारा 'बालबाटिका' को 'राष्ट्रधर्म गौरव सम्मान' (2007) लखनऊ।
  7. बाल एवं युवा कल्याण संस्थान खण्डवा द्वारा बालसाहित्य उन्नयन में योगदान के लिए श्रीमती मालती शर्मा बालसाहित्य सम्मान (2006) ।
  8. 'सृजनगाथा' द्वारा मावजी चावड़ा बालसाहित्य सम्मान, रायपुर, छत्तीसगढ (2008) ।
  9. 'बालप्रहरी' मासिक द्वाराः 'सुमित्रानंदन पंत बालसाहित्य सम्मान', कौसानी, उत्तराखंड (2008) ।
  10. अ.भा.भाषा विकास संगठन, गाजियाबाद (उ.प्र.) द्वारा 'वरिष्ठ राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान (2008) ।
  11. हिंदी सभा, सीतापुर (उ.प्र.) द्वारा 'बालसाहित्य पुरस्कार' (2006) ।
  12. बालकल्याण एवं बालसाहित्य शोध केंद्र, भोपाल द्वारा श्रेष्ठ बालपत्रिका (बालवाटिका) सम्मान (2009) ।
  13. बालकल्याण संस्थान खटीमा (उत्तराखंड) द्वारा 'बालसाहित्य मार्तंड सम्मान' (2008) ।
  14. हिंदी साहित्य सम्मेलन, प्रयाग द्वारा अयोध्या अधिवेशन में 'साहित्य सारस्वत सम्मान' (2007) ।
  15. नेहरू बालसमिति, नई दिल्ली द्वारा 'बालमित्र अवार्ड-2009 (2009) ।
  16. अखिल भारतीय साहित्य परिषद राजस्थान, इकाई, निंबाहेड़ा द्वारा सम्मान अभिनंदन पत्र-(2009) ।
  17. श्री गाँधी पुस्तकालय, शाहजहाँपुर द्वारा, तृतीय प्रभा स्मृति बालसाहित्य सम्मान (2012)
  18. उत्तराखड़ बालकल्याण साहित्य संस्थान, खटीमा द्वारा संपादक शिरोमणि सम्मान (2014) ।
  19. नैतिक अभ्युदय विचार मंच, भीलवाड़ा द्वारा, साहित्यिक सम्मान (2013)
  20. सलिला संस्था, सलूंबर (राज.) द्वारा श्री ओंकारलाल शास्त्री स्मृति सलिला बालसाहित्य सम्मान (2012) ।
  21. राष्ट्रीय साहित्य, कला और संस्कृति परिषद, हल्दी घाटी (राज.) द्वारा बालपत्रकारिता हेतु आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी राष्ट्रीय सम्मान (2013) ।
  22. तितली सोसायटी फॉर चिल्ड्रेन वेलफेयर, बरेली (उ.प्र.) द्वारा संपादकशिरोमणि सम्मान (2012) ।
  23. पीपुल फोर एनीमल्स, राजस्थान द्वारा पर्यावरण संरक्षण सम्मान (2004) ।
  24. हिंदी साहित्य सम्मेलन, प्रयाग द्वारा (जयपुर अधिवेशन में) सम्मेलन सम्मान (2008) ।
  25. राष्ट्र किंकर राष्ट्रीय समाचार पत्र, दिल्ली द्वारा बालसाहित्य सेवा हेतु संस्कृति सम्मान (2011) ।
  26. साहित्यांचल संस्था, भीलवाड़ा (राज.) द्वारा साहित्यांचल मंथन सम्मान (2006) ।
  27. राष्ट्रीय हिंदी परिषद् मेरठ (उ.प्र.) द्वारा हिंदी सेवा हेतु हिंदी रत्न सम्मान (2011) ।
  28. त्रिसुगंधि साहित्य, कला एवं संस्कृति संस्थान, जालोर (राज.) द्वारा अभिनंदन (2013) ।
  29. जिला साहित्यकार परिषद्, भीलवाड़ा द्वारा उल्लेखनीय साहित्यिक सेवाओं के लिए सम्मान (2009) ।
  30. श्री शिवनारायण रावत स्मृति शब्द संस्थान, दौसा (राज.) द्वारा हिंदी सेवा सम्मान (2010) ।
  31. कादंबरी संस्थान, जबलपुर (म.प्र.) द्वारा बालसाहित्य में सशक्त साहित्यिक अवदान हेतु मानकलाल शिवहरे स्मृति सम्मान (2010) ।
  32. राजस्थान सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा साहित्य एवं संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान हेतु सम्मानित (2017) ।
  33. भारतेंदु साहित्य समिति कोटा द्वारा साहित्य संस्कृति सम्मान (2017) ।
  34. साहित्य मंडल, श्रीनाथद्वारा द्वारा उत्कृष्ट बालसाहित्यकार के रूप में अभिनंदन (2019) ।
  35. उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान द्वारा बालसाहित्य भारती सम्मान (2019) ।
  36. मध्यप्रदेश साहित्य अकादमी द्वारा महादेवी वर्मा रेखाचित्र सम्मान (2023) ।
  37. जवाहरलाल नेहरू राजस्थान बालसाहित्य अकादमी द्वारा बालसाहित्य मनीषी सम्मान (2023) ।
  38. 'समन्वय,' सहारनपुर द्वारा साहित्य में उल्लेखनीय योगदान हेतु 33वाँ सारस्वत सम्मान (2023) ।
  39. कादंबरी, जबलपुर द्वारा वात्सल्य शिरोमणि सम्मान (2024) ।
  40. साहित्य में विशेष योगदान के लिए सर्व ब्राह्मण महासभा द्वारा 'ब्राहमण रत्न सम्मान' (2025) ।

11. अन्य प्रकाशन

पत्र-पत्रिकाओं में रचना प्रकाशन आजकल, साहित्य अमृत, संस्कृति, मधुमती, संदर्श, समाजकल्याण, नवनीत, योजना (जम्मू), राजस्थान विकास, विवेक विकास, नई गुदगुदी,भारतीय रेल, जागृति, हरियाणा -संवाद, कुरुक्षेत्र, अक्षर पर्व, योजना, प्रकर, हिंदुस्तान, धर्मयुग, कादम्बिनी, अणुव्रत, स्वाध्याय संदेश, जिनवाणी,हिम उत्तरायणी, श्रमणोपासक, सारिका, वामा, पालिका समाचार, दिल्ली, पराग, सुमन सौरभ, देवपुत्र, रंगयोग, सत्यकथा, बालसाहित्य समीक्षा,नंदन, चंपक, लोटपोट, बालभारती, बालमेला, हँसती दुनिया,डाकतार, यू.एस.एम.पत्रिका, नन्हें तारे, बालहंस, शिखर वार्ता, श्रम-पत्रिका, उत्पादकता, समझ झरोखा, पांचजन्य, इतवारी पत्रिका, लोकमत कॉमिक्स, सैनिक समाचार, हिंदुस्तान दैनिक, जनसत्ता, नवभारत टाइम्स, राष्ट्रीय सहारा, राजस्थान पत्रिका, दैनिक भास्कर, नई दुनिया,दैनिक नई दुनिया, जागती जोत, तरुणदेश, सुलगते प्रश्न,राष्ट्रदूत, दैनिक नवज्योति, लोकमत समाचार, चेतना, सन्मार्ग, अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, ट्रिब्यून, जागरण, स्वदेश, जन संदेश टाइम्स, संडेमेल, संडे आब्जर्वर, दिनमान टाइम्स, आज आदि लगभग हिंदी के त्रैमासिक, मासिक, पाक्षिक, साप्ताहिक एवं दैनिक सैंकड़ों पत्र-पत्रिकाओं, समाचार पत्रादि में शोध-पत्र, कहानी, कविता, व्यंग्य, संस्मरण, आलोचना, समीक्षा, लेख, फीचर आदि एक हजार से अधिक रचनाएँ प्रकाशित ।

12. आजीवन सदस्यता

  1. अखिल भारतीय साहित्य परिषद्, नई दिल्ली
  2. भारतीय हिंदी परिषद्, इलाहाबाद (उ.प्र.)
  3. राष्ट्रीय हिंदी सेवी महासंघ, इंदौर (म.प्र.)
  4. हिंदी साहित्य सम्मेलन, प्रयाग (उ.प्र.)
  5. नागरी लिपिपरिषद्, नई दिल्ली
  6. हमारी धरती, अलीगढ़ (उ.प्र.)
  7. बालप्रहरी, अल्मोड़ा (उ.खं.)
  8. एक्सपेरिमेंट इन इंटरनेशनल लिविंग, दिल्ली

13. संपादन

  1. 'बालवाटिका' बाल मासिक (बाल एवं किशारोपयोगी) का मार्च 1996 से संपादन (संस्थापक संपादक) ।
    'बालवाटिका' वर्तमान में हिंदी बालसाहित्य की एकमात्र पत्रिका है, जिसमें किशोरोपयोगी,बालोपयोगी बालसाहित्य एवं विमर्श व्यापकता से प्रकाशित किया जा रहा है। 'बालवाटिका' के अब तक प्रकाशित 335 (दिसंबर 2025 तक) अंकों में से लगभग तीन चौथाई विशेषांक भारतीय संस्कृति एवं जीवनमूल्य केंद्रित हैं। अब तक बालसाहित्य पुरोधा केंद्रित, 23 विशेषांक भी अत्यधिक चर्चित रहे हैं।
  2. राजस्थान शिक्षा विभाग द्वारा प्रकाशितराजस्थान शिक्षा विभाग के बालसाहित्य रचनाकारों की रचनाओं के संकलन 'सुनहरा बचपन' का संपादन (1995) डा गर्ग ने किया है जो सर्वाधिक चर्चित रहा। इन संकलनों का संपादन पूर्व में जयप्रकाश भारती, डॉ. हरिकृष्ण देवसरे, डॉ. श्रीप्रसाद, डॉ. राष्ट्रबंधु जैसे प्रख्यात बालसाहित्यकार कर चुके हैं।
  3. डॉ. गर्ग के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर 'राष्ट्र समर्पण' (मार्च 2025) का विशेषांक उनके साहित्यिक योगदान की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है।

अन्य:

  1. महर्षि दयानन्द सरस्वती विश्वविद्यालय, कोटा अजमेर एवं कोटा खुला विश्वविद्यालय से पी-एच.डी. के शोधनिर्देशक के रूप में निर्देशन ।
  2. पाँच लघु शोध-प्रबन्धों एवं पी-एच.डी. उपाधि के लिए सात अनुसंधित्सुओं का निर्देशन, उपाधि प्राप्त । तीन शोधार्थियों ने डॉ. गर्ग के शोध निर्देशन में बालसाहित्य पर पी-एच.डी. की उपाधि प्राप्त की है।
  3. 'बालवाटिका'मासिक नितांत वैयक्तिक प्रयास से प्रकाशित हो रही देश की एकमात्र बालसाहित्य की संपूर्ण पत्रिका है जो मात्र पत्रिका ही नहीं राष्ट्र की भावी पीढ़ी के निर्माण को समर्पित एक सारस्वत अभियान है।

विशेष:

  1. पूर्णत: बालसाहित्य उन्नयन को समर्पित संपादक एवं रचनाकार ।
  2. राष्ट्रीय चेतना, मूल्यपरक लेखन और प्रकाशन के प्रति प्रतिबद्धता ।

संपर्क:

संपादक, 'बालवाटिका' मासिक, नंदभवन, कावाँखेड़ा पार्क के पास,
शिवाजीनगर, भीलवाड़ा (राज.) - 311001
दूरभाष - (01482) 250401, मोबाइल - 94132-11900, 82093-67600